सर्जरी कराने के बाद कुछ ऐसी दिखने लगी हैं आयशा टाकिया, पार्टी में देखकर लोगों को पहचानना हुआ मुश्किल


बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी इंडस्ट्री हैं और इस इंडस्ट्री में काम करने वाले एक या दो लोग नहीं बल्कि ना जाने कितने लोग हैं| लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में यदि कोई ज्यादा सुर्खियों में रहता हैं तो वो हैं एक्टर और एक्ट्रेस, खास कर एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं| हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़ एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं लेकिन फिर भी ये एक्ट्रेस अपनी चेहरे को और भी खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं|
दरअसल ये सर्जरी जहां एक ओर आपको खूबसूरत बनाता हैं लेकिन यदि इसका उल्टा प्रभाव पड़ गया तो इसका भुगतान भी आपको ही करना पड़ेगा क्योंकि आपका खूबसूरत चेहरा बदसूरत भी बन सकता हैं| इसका उदाहरण आपको खासकर बॉलीवुड में काफी देखने को मिल जाएगा क्योंकि इस इंडस्ट्री में अपने आपको खुबसूरत दिखाने के लिए एक्ट्रेस अक्सर कई सारी सर्जरी करवाती रहती हैं।
आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जी हां इस बार भी एक खुबसूरत ने सर्जरी करवाई है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में जो की एक जमाने में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती थी जी हां उनका नाम है आयशा टाकिया| बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं| आयशा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन फिर भी ये सुर्खियों में आ जाती है| आयशा अपनी सर्जरी की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं|
दरअसल आयशा द्वारा लिप सर्जरी, जॉलाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाने की खबरें सामने आई थीं| इसकी वजह से उनका लुक काफी बदल गया| अपने न्यू लुक की वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई| हालांकि उन्होंने सर्जरी की बात को कभी नहीं स्वीकारा लेकिन उनकी तस्वीरें इस बारे में साफ बताती हैं। आयशा पहले बहुत खूबसूरत नजर आती थी| लेकिन आयशा टाकिया ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपने होंठो को और भी खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी करवाई थी लेकिन आयशा के होंठो पर सर्जरी का नकारात्मक प्रभाव पड़ा और उनके होंठ पहले से और भी भद्दे नजर आने लगे|
आयशा टाकिया एक भारतीय अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फिल्मों में मुख्य रूप से दिखाई देती है| उन्होंने टारज़न द वंडर कार में अपनी पहली फिल्म की शुरुआत की, जिसके लिए उन्होंने 2004 में फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू पुरस्कार जीता| बता दें कि आयशा ने शादी करने के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और वो अपने घर गृहस्थी को संभालने के साथ अपने पति के बिजनेस में हाथ बँटाती हैं| हालांकि आयशा भले ही फिल्मों में नजर ना रही हो लेकिन वो मीडिया के सामने अक्सर आती रहती हैं| इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं|
हाल ही में आयशा टाकिया को प्रियंका चोपड़ा के शादी के रिसेप्शन पार्टी में अपने पति के साथ नजर आई थी| जिसमें उनके होंठ दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लग रहे थे और जब वो हंस रही थी तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था| हालांकि बॉलीवुड की लगभग हर एक्ट्रेस ने अपनी खुबुसरती को बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया हैं लेकिन इसका प्रभाव आयशा के ऊपर नकारात्मक पड़ा हैं|