
आज के जमाने में अपने बीजी लाइफस्टाइल के कारण हर व्यक्ति किसी न किसी बिमारी का शिकार होते जा रहा है। जिसकी सबसे बड़ी वजह से व्यक्ति के खान पान में लापरवाही बरतना। जी हां आपको बता दें की अक्सर इस समय में लोग अपने खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं लेकिन उन्हे पता नहीं होता है कि उनकी ये छोटी सी लापरवाही से उनके शरीर में कई सारी बिमारियां घर कर जाती हैं।
जी हां आपको बताते चलें की आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाने के बाद आप 3 तरह की बिमारियों को दूर कर सकते हैं और तो और इसके सेवन से आपका शरीर स्वस्थ और मजबूत भी रहेगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं छुहारे की जिसे खाने से हमारा स्वास्थ काफी अच्छा रहेगा। जानकारी के लिए बता दें की छुहारा और खजूर एक ही पेड़ से उत्पन्न होते हैं। दोनों की तासीर गर्म होती है और दोनों शरीर को मजबूत बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं। गर्म तासीर होने के कारण ही सर्दियों में तो इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। लेकिन आज हम आपको छुहारे को खाने का एक अच्छा तरीका बताने वाले हैं। इसमे मौजूद कैल्सियम आपकी हड्डियों को मजबूत करता है।
जो इसके साथ-साथ यह हमारी हड्डियों को स्वस्थ और ताकतवर बनाने का काम करता है। यह कई तरह की बीमारियों से भी लड़ता है। जैसे कि हमारी हड्डियों में दर्द होना। खजूर में मेगनीज, कोपर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है जो की हड्डियों की हेल्थ के लिए बहुत ही बढ़िया है। प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार दूध और छुहारा एक महत्वपुर्ण औषधि हैं। दूध और छुहारे को साथ-साथ खाने से बहुत सारे रोगों में आराम मिलता है। चाहे वो शरीर की कमजोरी हो, सर्दी हो या जुकाम हो, दांतों और हड्डियों की समस्या हो, इन सब समस्याओं का इलाज दूध और छुहारे के मिश्रण में होता है। इस तरीके से अगर आप छुहारे का सेवन करते हैं तो आप 3 गंभीर बिमारीयो को खुद से दूर कर सकते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं बवासीर की जो कि आजकल की आम समस्या बनते जा रही है पर ये एक बेहद गंभीर बीमारी है। इससे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है पर अगर आप प्रतिदिन चार से पांच छुहारे को दूध में उबालकर खाएंगे तो इससे आपको बेहद ही अच्छा परिणाम मिल सकता है। जिससे कुछ दिनों बाद बवासीर की समस्या खत्म हो सकती है।
वहीं अब बात करते हैं लकवा की जी हां जब शरीर लकवा ग्रस्त हो जाते हैं तो कई सारे अंग काम करना बंद कर देते हैं। लकवा से छुटकारा पाने के लिए आपको प्रतिदिन कम से कम दो से तीन बार छुहारे को दूध में उबालकर पी लेना चाहिए। जिससे आपको बेहद ही अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है।
तीसरी बारी आती है शारीरिक कमजोरी की जो कि आजकल कई सारे लोग में देखने को मिलती है ऐसे में इन लोगों को लगातार 2 से 3 सप्ताह छुहारे को दूध में उबालकर खाना चाहिए। जिससे कि आपकी शारीरिक कमजोरी खत्म हो सकती है।


